Breaking News

शून्य कचरा अभियान से साफ होगा नवी मुंबई

19 May, 2018 6053


संवाददाता/in24 न्यूज़

स्वच्छ भारत अभियान काफी तेजी से पूरे देश भर में चल रहा है। हालांकि कई बड़े शहर ऐसे हैं जहां अभी भी कचरों का भंडार देखा जा सकता है। नवी मुंबई में कचरों की समस्या को दूर करने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त डॉ रामास्वामी ने शून्य कचरा अभियान चलाने की बात कही और सभी शहरवासियों को इस मुहीम से जुड़ने की अपील की है। 

 मुहीम पर आधारित वार्षिक कलेंडर जारी किया गया है। इसके आधार पर नवी मुंबई मनपा द्वारा 2018-19 में हर महीने अलग-अलग स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसी के तहत मनपा आयुक्त ने ‘शून्य कचरा मुहीम’ चलाने की बात कही है और उन्होंने आम जन से अपील की है कि वे अपने घरों के गीले कचरे को घर की विशेष टोकरी में डालें व जैविक खाद बनाएं।

रामास्वामी ने सभी रहवासियों, उद्द्योगी समूहों और होटलों से यह अपील की है कि जैविक खाद के प्लांट लगाने और शून्य कचरा मुहीम में सहयोग करें।  आपको बता दें कि स्वच्छ शहर सर्वेक्षण 2018 में मुंबई को भारत की सर्वोत्तम साफ़ सुथरी राजधानी घोषित की  जिससे शहर में काफी ख़ुशी का माहौल बन गया।

बहरहाल स्वछता को लेकर अनेक योजनाएं और मुहीमों की फेहरिस्त लंबी है लेकिन सिर्फ प्रशासन की फटकार और मुहिमों के सहारे क्या शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है ? आज भी पान की पिचकारी और खुले में कचरे फेंकने की आदत से हम मजबूर हैं, तो क्या हमें इन आदतों में कोई सुधार नहीं करनी चाहिए?

 
 

अन्य खबरे