Breaking News

मुंबई के बोरीवली में एक चार मंजिला इमारत गिरी

19 Aug, 2022 489

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज मुंबई (Mumbai) के बोरीवली वेस्ट के साईबाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत गीतांजलि आज ढह गई। फिलहाल ये खबर प्राप्त नहीं हो पाई है कि घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं। वहीं दुर्घटना की खबर प्राप्त होते ही मौके पर दमकल विभाग तथा पुलिस की तमाम गाड़ियां भी पहुंच चुकी हैं। पुलिस के कई बड़े अफसर भी मौके पर उपस्थित हैं। फिलहाल राहत- बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि जर्जर होने की वजह से भवन को पहले ही खाली कर दिया गया था। इसके बाद भी कहीं कोई फंसा ना हो इसे लेकर फायर ब्रिगेड चेकिंग कर रही है। फिलहाल मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां, 2 बचाव वैन, 1 त्वरित प्रतिक्रिया वाहन तथा 3 एम्बुलेंस उपस्थित हैं। वही इससे पहले 9 जून को भी मुंबई के बांद्रा में एक इमारत गिर गई थी। उस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 16 लोग घायल हो गए थे। वही इस घटना से आस पास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल छा गया है। 

अन्य खबरे