Breaking News

Mumbai : वॉटर टैक्सी सर्विस शुरू, जानें कितना होगा किराया

18 Feb, 2022 759
संवाददाता/ in24 न्यूज़
आखिर महाराष्ट्र सरकार की बहुप्रतीक्षित योजना वॉटर टैक्सी (Water Taxi) सर्विस शुरू हो ही गई. गुरूवार को शुरू हुई यह वॉटर टैक्सी सर्विस मुंबई(Mumbai) से नवी मुंबई के बीच वॉटर चलेगी। नवी मुंबई के बेलापुर जेट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे(CM Uddhav Thackeray) और केंद्रीय बंदरगाह व जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनवाल ने ऑनलाइन टैक्सी सेवा की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश में पहली बार ट्रेन मुंबई से ठाणे के बीच चली थी। वॉटर टैक्सी की शुरुआत भी मुंबई से हो रही है। सड़क और रेल मार्ग कम पड़ने पर अब जलमार्ग के विकास पर जोर देना होगा। हालांकि अभी यह सर्विस प्रारंभिक चरण है, और इसकी शुरुआत दो दो रूटों पर की जा रही है. बाद में जल्द ही अन्य रूट पर भी सेवा शुरू की जाएगी। 18 फरवरी से मुंबई के डॉमेस्टिक क्रूज टर्मिनल-जेएनपीटी-एलिफेंटा और बेलापुर-जेएनपीटी-एलिफेंटा रूट पर वॉटर टैक्सी चलेगी।
 
इस सर्विस के शुरू होने के बाद अब लोगों को मुंबई और नवी मुंबई के बीच की यात्रा करने में काफी कम समय लगेगा। डेली आने जाने वाले लोगों इ लिए मासिक पास की भी व्यवस्था की गई है, जो कि काफी महंगा है। मासिक पास करीब 12 हजार रुपये में उपलब्ध होगा। जल यातायात को विस्तार करने के लिए सरकार विभिन्न स्थानों पर जेट्टी तैयार कर रही है। टैक्सी की संचालन निजी कंपनी को सौंपा गया है।

इस समय मुंबई से नवी मुंबई तक सड़क मार्ग से पहुंचने में करीब डेढ से दो घंटे और रेल मार्ग से एक घंटे का समय लगता है। लेकिन इस वॉटर टैक्सी से यह सफर 30 से 40 मिनट में पूरा हो जाएगा। वॉटर टैक्सी के यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। टिकट के साथ हर यात्री को 5 लाख रुपये का बीमा कवर भी उपलब्ध कराया गया है।

अगर किराये को लेकर बात करें तो एक तरफ का किराया 290 रुपये से लेकर 825 रुपये तक देना पड़ सकता है. साथ ही इसमें भी अलग अलग व्यवस्था उपलब्ध कराई गयी है. 25 नोट्स की स्पीड वाली टैक्सी के लिए 825 रुपये किराया होगा। एक टैक्सी में मात्र 12 यात्री सफर कर सकते हैं. तो वहीं 15 नोट्स की स्पीड वाली टैक्सी का 290 रुपये किराया तय किया गया है.

अन्य खबरे