Breaking News

आर्थिक राजधानी में आफत बनी बारिश, तोड़ा 108 साल का पुराना रिकार्ड !

27 May, 2025 212

सोमवार को आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून के दस्तक देने से पहले ही भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया मुंबई में भारी बारिश और आंधी के कारण  आम जन-जीवन पर खास असर पड़ा। शहर के कई हिस्सों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। वहीं अगले 24 घंटो में मुंबई एक बार फिर भारी बारिश होने के आसार जताए जा रहे है। 

अनुमान से पहले ही मॉनसून ने मुंबई में दस्तक दी है और मॉनसून का आगाज इतना जबरदस्त हुआ कि मुंबईकरों की हालत खराब हो गई। मौसम विभाग की यदि माने तो इससे पहले 1956, 1962 और 1971 में 29 मई को मॉनसून ने दस्तक दी थी। यानी इस बार आए मॉनसून ने अब तक के सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए है। बारिश ने मुंबई के 108 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

वहीं अगले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं।  मौसम विभाग ने तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की है। वहीं मुंबई के साथ महाराष्ट्र के कई जिलों में भी अगले दिन दिनों तक मूसलाधार बरसात हो सकती है। दरअसल मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे पुणे सातारा और रायगढ़ के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 

इसके अलावा अहिल्यानगर सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली सिंधुदुर्ग नांदेड़ घाट, बीड और लातूर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि  महाराष्ट्र में बारिश ने किसानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।  34842 हेक्टर पर  प्याज और आम समेत कई प्रकार की फसलें बर्बाद हुई है। बारिश के चलते हादसों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 

राज्य में बारिश से जुडी घटनाओं में अबतक 9 लोगों की जान चुकी है। बीते दिनों पुणे में तीन और ठाणे में 2 की मौत हुई थी। वहीं पालघर के विरार में एक महिला की मौत हुई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के लातूर में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हुई है। वहीं मूसलाधार बारिश के साथ ही मुंबई शहर में पेड़ गिरने, शॉर्ट सर्किट और घर की दीवार गिरने की कई घटनाएं सामने आई हैं। 

बीएमसी के मुताबिक मुंबई में बारिश से हुए नुकसान को लेकर 79 मामले दर्ज किए गए हैं। मुंबई में 25 जगह शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने के मामले सामने आए थे।  वहीं, 45 अलग-अलग जगहों पर पेड़ गिरने के मामले दर्ज किए गए हैं। बीएमसी ने बताया कि 9 जगहों पर भारी बारिश के कारण घर का हिस्सा गिर गया। 

इसके अलावा, 3 लोगों के घायल होने की सूचना भी मिली है।  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्र एकनाथ शिंदे ने  प्रशासन को सतर्क रहने और राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया।  वहीं कई दिनों से भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित पुणे, सतारा, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, ठाणे, पालघर जैसे जिलों में राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम फडणवीस ने बारिश से बने हालात का जायजा लेते हुए प्रशासन को निर्देश दिया है कि जिस किसी भी का बारिश से नुकसान हुआ है तत्काल उसका पंचनामा कर उसे राहत मदद दी जाए।  

अन्य खबरे