"/>
Breaking News

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, कई लोगों के बह जाने की आशंका

15 Jun, 2025 199

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इंद्रायणी नदी पर बना कुंडमाला पुल अचानक टूट गया, जिससे पुल पर खड़े कई लोग नदी में गिर गए। घटना मावल इलाके के कुंड मॉल क्षेत्र में दोपहर करीब 3:40 बजे हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त 25 से 30 लोग पुल पर मौजूद थे, जिनमें से कई लोग नदी की तेज धारा में बह गए। अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

भीड़ और पुल की खराब हालत बनी हादसे की वजह

रविवार की छुट्टी होने के कारण इलाके में बड़ी संख्या में पर्यटक जुटे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पुल की हालत पहले से ही खराब थी और प्रशासन को इसकी शिकायत भी दी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही तलेगांव दाभाड़े पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है, लेकिन नदी का तेज बहाव बचाव में बाधा बना हुआ है।

अन्य खबरे