Breaking News

असम में कर्फ़्यू  ख़त्म इंटरनेट सेवा शुरू

17 Dec, 2019 1084
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन के बीच असम से राहत की खबर आई है. गुवाहाटी से आज सुबह से कर्फ्यू को हटा लिया गया है. इतना ही नहीं, गुवाहाटी में ब्रॉडबैंड सेवाओं को भी फिर से शुरू कर दिया गया है. डिब्रूगढ़ में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया. गौरतलब है कि नागरिकता कानून के खिलाफ असम में पिछले कई दिनों से जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा था. एहतियातन प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया था और इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया था. हिंसक घटनाओं के सिलसिले में अब तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं प्रदर्शन के दौरान पांच लोगों की मौत भी हो गई है. असम में 22 दिसंबर तक स्कूल और कॉलेजों को बंद किया गया है. छात्रों के द्वारा जारी प्रदर्शन के बीच इस मसले पर राजनीति भी चल रही है. सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंडिया गेट पर सांकेतिक धरना दिया और मोदी सरकार पर हमला बोला. ये विरोध प्रदर्शन जामिया में छात्रों पर की गई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ था. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी तरह के प्रदर्शन में शामिल ना हो.

अन्य खबरे