Breaking News

अस्पताल में पागल कुत्ते ने उत्पात मचाकर 35 लोगों को काटा

30 Dec, 2022 1067

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कुत्ता को बेहद वफादार जानवर मन जाता है, मगर जब वह पागल होता है तब वह कुछ भी कर सकता है. ऐसा ही एक अनोखा मामला राजस्थान (Rajasthan) से सामने आया है। बाड़मेर (Barmer) में गुरुवार को जिला अस्पताल (District Hospital)  में घुसे एक पागल कुत्ते ने 35 लोगों को काटकर घायल कर दिया। तीन घंटे के उत्पात के बाद नगर परिषद की टीम ने कुत्ते को काबू किया। बाद में कुत्ते की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। जो भी रास्ते में मिला उसको उसने काट कर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं घूमते हुए कुत्ता अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में घुस गया। वहां भी उसने कई लोगों को जख्मी कर दिया। उसने तीन घंटे में कुल 35 लोगों को जख्मी कर दिया। इधर, जैसे ही इमरजेंसी में घायलों की भीड़ बढ़ने लगी अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया। नगर परिषद को सूचना दी गई। इसके बाद कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। लोगों ने अपने को कमरों में बंद कर लिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हॉस्पिटल के एक वार्ड से कुत्ते को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि कुत्ता पागल हो गया था। नगर परिषद की टीम के कर्मियो ने बताया कि कुत्ते को पकड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पागल कुत्ता अलग-अलग जगह पर कई लोगों को निशाना बना चुका है। कई बार नगर परिषद को इसके बारे में बताया गया। लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिसकी वजह से यह बड़ी घटना हुई। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

अन्य खबरे