Breaking News

आगरा में किसान ने आत्महत्या की

28 Jun, 2019 867

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

इस देश के अन्नदाताओं के साथ कुदरत के साथ सिस्टम भी लगातार क्रूर मज़ाक करता आया है. इसी कड़ी आगरा के एक किसान को जीवन असुविधाओं से इतना ग्रसित लगने लगा कि उसे अंततः अपनी जान देने को विवश होना पड़ा. गौरतलब है कि आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र में एक गांव में किसान ने कर्ज में डूबे होने पर मानसिक तनाव के चलते अपनी जान दे दी. किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. जानकारी के मुताबिक थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी 60 वर्षीय किसान रामप्रकाश कई दिनों से मानसिक तनाव में था. परिजनों के मुताबिक किसान रामप्रकाश के मानसिक तनाव का कारण बैंक का कर्ज होने के साथ-साथ गांव के सूदखोरों का कर्जा होना बताया गया है. परिजनों का कहना है कि किसान पर करीब पांच लाख का कर्जा था.

अन्य खबरे