Breaking News

कपड़ा गोदाम में आग लगने से पांच की मौत

09 May, 2019 1257

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
भीषण आगजनी से पुणे के उरुली देवची गांव में स्‍थित कपड़ों के एक गोदाम में झुलसकर पांच मजदूरों की मौत हो गई. मौके पर पहुंचे अग्‍निशमन विभाग के कर्मचारियों ने उन्‍हें बाहर निकाला. उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन उन्‍होंने दम तोड़ दिया. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी.

अन्य खबरे