कुपवाड़ा में तीन आतंकी गिरफ्तार
21 May, 2020
942
संवाददाता/in 24 न्यूज़.
आतंकवादी लगातार अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने में लगे हुए हैं और सेना के जवान उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. इसी बीच खबर है कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को पकड़ा है। पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ जारी है। इस ऑपरेशन को सेना की 28 आरआर द्वारा सफल बनाया गया। बता दें कि कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि सोगम इलाके के जंगल क्षेत्र में आतंकी मौजूद हैं। आनन-फानन में जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान तीनों आतंकी पकड़े गए। कुछ दिन पहले इन तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं। इसके बाद से सुरक्षाबल सतर्क थे।