Breaking News

केरल विमान हादसे में अबतक 20 की मौत, सौ से अधिक घायल

08 Aug, 2020 195

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना के संकट काल में दुनिया के कई देशों से लोगों को वतन लाने की कोशिश लगातार जारी है. वंदे मातरम मिशन के तहत अप्रवासी भारतीयों को देश लाने के तहत ही दुबई से लोगों को केरल लाया जा रहा था. मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. केरल के कोझिकोड में रनवे से फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में अब तक दो पायलट समेत अब तक 20 यात्रियों की मौत हो चुकी है. वहीं 15 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है. बता दें कि शुक्रवार शाम दुबई से आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान कोझिकोड के करीपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और खाई में जा गिरा. इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 191 यात्री सवार थे. विमान में सवार यात्रियों में 128 पुरुष, 46 महिलाएं और 10 बच्चे भी शामिल थे. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. वहीं 123 लोग घायल हुए हैं. जिनमें में 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय/डीजीसीए ने कहा है कि उड़ान संख्या (IX-1344) वाला विमान भारी बारिश के बीच हवाईपट्टी के अंत तक पहुंच गया और घाटी में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया. इस विमान हादसे में पायलट और को-पायलट समेत अबतक मरनेवालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है, जबकि घायलों को दुर्घटना स्थल से निकाल लिया गया है. इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदना प्रकट की है. बता दें कि मरनेवालों में से दो यात्री कोरोना पॉजिटिव थे. 

अन्य खबरे