Breaking News

कोरोना वायरस के चार संदिग्ध मरीज के नागपुर के अस्पताल से गायब होने पर हड़कंप

14 Mar, 2020 1072

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस जितना खतरनाक है उसका असर भी उतना ही खतरनाक है. जब नागपुर के मेयो अस्पताल से शुक्रवार की देर रात कोरोना वायरस के संदिग्ध चार मरीज गायब हो गए उसके बाद से हड़कंप मच गया। बाद में शनिवार को दो मरीज डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल लौट आए, जबकि दो अन्य मरीजों को उनके घर में अलग रखा गया है। चारों की मेडिकल रिपोर्ट आज शाम तक मिलने की संभावना है। आयजीएमसी (मेयो) अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब चार बजे संदिग्ध करोना संक्रामित आठ लोगाें को अस्पताल लाया गया था। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की वजह से उसे अन्य मरीजो से अलग कर अस्पताल के विशेष वॉर्ड में रखा गया। शेष सात मरीजों में दो की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। उन दोनों को शुक्रवार की रात ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शेष बचे पांच मरीजों ने घर लौटने की जिद करते हुए हंगामा खड़र कर दिया। इसके बाद शुक्रवार देर रात चार संदिग्ध करोना संक्रामित मरीज बिना किसी सूचना के अस्पताल से चले गए। इससे हड़कंप मच गया। शनिवार को पता चला कि चारों मरीज अपने-अपने घर चले गए थे।डॉक्टरों ने फोन कर बात की तो दो अस्पताल लौट आए और दो को उनके घर में ही मेडिकल रिपोर्ट आने तक क्युरेटाइन किया गया है।

अन्य खबरे