Breaking News

जर्मन शेफर्ड ने डिलिवरी बॉय का काटा प्राइवेट पार्ट

09 Sep, 2022 763

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कुत्ते कितने भी अच्छी नस्ल के हों उनके मूड के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता! मुंबई से स्टे पनवेल के इंडियाबुल्स ग्रीन्स मरीगोल्ड सीएचएस में पिछले दिनों एक पालतू जर्मन शेफर्ड (German Shepherd ) ने डिलिवरी बॉय पर हमला कर दिया. यह हमला उस वक्त हुआ, जब डिलिवरी बॉय लिफ्ट से बाहर निकल रहा था. दरअसल, बीते दिनों में पालतू कुत्तों के हमले के कई वीडियो सामने आये हैं. इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें Zomato के डिलिवरी एक्जीक्यूटिव पर एक पालतू जर्मन शेफर्ड हमला करता दिख रहा है. लिफ्ट से बाहर निकलते ही डिलीवरी बॉय पर अटैक करता है और उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट लग जाती है. खबर के मुताबिक, घटना 29 अगस्त को पनवेल के इंडियाबुल्स ग्रीन्स मैरीगोल्ड सीएचएस में हुई थी. डिलिवरी बॉय की पहचान नरेंद्र पेरियार के रूप में हुई है, जिसका नवी मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पालतू कुत्ते का ऑनर कौन था? सोशल मीडिया में ऑनर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. देखना होगा कि ऑनर की जानकारी मिलने के बाद क्या होता है!

अन्य खबरे