टैंकर से टकराई कार, तीन की मौत
मौत कब, कैसे और कहां आ जाए ये शायद कोई नहीं जानता! गौरतलब है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शुक्रवार सुबह एक आई-20 कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसी तीनों युवकों की डेडबॉडी बाहर निकाली और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दीं. एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार का कहना है कि तीनों युवक बिहार में अपने किसी सहयोगी की शादी समारोह में शामिल होकर लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए गाजियाबाद वापस लौट रहे थे. तभी कार अनियंत्रित होकर साइड में खड़े कंटेनर में जा घुसी और जिससे तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. एसपी ग्रामीण का कहना है कि तीनों युवको की शिनाख्त कर ली गई है. तीनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.