Breaking News

आतंकी हमला से थर्राया पाकिस्तान, 13 की मौत

14 Aug, 2023 728

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकी हमला के बाद पाकिस्तान थर्रा उठा है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार दोपहर को चीनी इंजीनियरों पर हुए आतंकी हमले में चार चीनी इंजीनियर और नौ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आतंकी भी मार गिराए गए हैं। हमले में 27 लोग घायल भी हुए हैं। खबर के मुताबिक चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के एक थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए यहां चीनी इंजीनियर मौजूद हैं। दो साल पहले भी यहां चीनी इंजीनियरों पर फिदायीन हमला हुआ था। उसमें नौ इंजीनियर मारे गए थे। पाकिस्तान सरकार और फौज की तरफ से मरने वालों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।हालांकि फौज ने दो आतंकियों के मारे जाने का दावा जरूर किया है। बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बयान जारी करके आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि रविवार को हुए हमले में हमारे दो लड़ाके शामिल थे। इनके नाम नवीद बलोच और खुदाबख्श उर्फ असलम बलोच हैं। दोनों ही तुरबत इलाके के रहने वाले थे। दोनों ही मजीद ब्रिगेड से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि पाकिस्तान पर लगातार आतंक को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है।

अन्य खबरे