Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

शाहरुख़ का 55वां जन्मदिन आज

02 Nov, 2020 855

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. शाहरुख़ का जन्म 2 नवंबर को दिल्ली में हुआ था। शाहरुख खान की दीवानगी भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लोगों पर सिर चढ़कर बोलती है। शायद यही वजह है, जो उन्हें ग्लोबल स्टार कहा जाता है। हालांकि एक मामूली से घर के लड़के के लिए मायानगरी मुंबई में राज करना इतना आसान नहीं था। उनके बर्थडे के इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी लाइफ की कुछ ऐसी कहानियों के बारे में, जिसे बहुत कम ही लोग जानते हैं।  बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख रियल लाइफ में भी काफी रोमांटिक हैं। बी-टाउन में शाहरुख और गौरी खान की जोड़ी को बेस्ट कपल्स में से एक माना जाता है। दोनों की लवस्टोरी भी काफी दिलचस्प है। शाहरुख ने एक बार अपनी लवस्टोरी को लेकर खुलासा किया था कि जब वे 18 साल के थे तो गौरी को इंप्रेस करने के लिए, वह हिंदी गानों में से मजाकिया कव्वालियां करते थे। लेकिन मेरी पत्नी को ये सब बहुत चीप लगता था।  बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा एसआरके पर्दे के पीछे अपनी निजी जिंदगी में भी खास पहचान रहते हैं। शाहरूख जब शुरू- शुरू में मुंबई आए थे। उन दिनों उनके दोस्त बेनी थॉमस भी उनके साथ थे। थॉमस ने उनसे जुड़ी एक घटना को बताते हुए कहा कि एक दिन हम दोनों मरीन ड्राइव पर गए। इस दौरान शाहरुख ने उनसे कहा था कि वह एक दिन इस शहर पर राज करेंगे। उन्होंने अपने टैलेंट और लगातार कोशिशों से बहुत जल्द अपनी उस बात को सच साबित कर दिया।  टीवी से अपने करियर की शुरूआत करने वाले शाहरूख ने एक शॉर्ट फिल्म में भी काम किया है। इस फिल्म का नाम है महान कर्ज़ जो कि उनके दोस्त दिनेश बनाई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने 3 हजार रुपए मिले थे। उनकी यह शॉर्ट फिल्म साल 1991 में आई थी। आज शाहरुख़ एक सुपरस्टार के तौर पर मजबूती से खड़े दिखते हैं. बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए इस शाहरुख ने अपने फैंस से अपील की थी कि इस बार प्यार थोड़ा दूर से यार.          

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.