Breaking News

दिल्ली से अब सिर्फ 8 घंटे में पहुंचिए वैष्णो देवी

03 Oct, 2019 1171

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए मोदी सरकार ने अनोखा तोहफा रेलवे के रूप में दिया है. जी हाँ, अब दिल्ली से कमहाज 8 घंटों में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचा जा सकेगा। गौरतलब है कि अब कटरा जाने के लिए आपको 12 घंटे का सफर नहीं करना होगा. दिल्ली से कटरा जाने के लिए आपको सिर्फ 8 घंटे लगेंगे. गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 655 किलोमीटर का सफर ये ट्रेन सिर्फ 8 घंटे में में पूरा करेगी. बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे आधुनिक ट्रेन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को दिए अपने भाषण में इस ट्रेन का जिक्र किया था. ये ट्रेन नई दिल्ली से कटरा (ट्रेन संख्या-22439) और फिर कटरा से नई दिल्ली(ट्रेन संख्या-22440) के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी. मंगलवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा. 

अन्य खबरे