Breaking News

दुल्हन ने नाचने से किया इंकार तो टूट गई शादी

14 Dec, 2020 1138

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी-ब्याह में नाचना गाना आम बात है. मगर यूपी में बरेली से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दुल्हन ने इसलिए शादी करने से मना कर दिया, क्योंकि दूल्हे के कुछ दोस्तों ने उसे डांस के लिए डांस फ्लोर तक खींचा। इसके बाद नाराज लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके पिता ने कहा कि उसे ऐसे पुरुष के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है जो उसका सम्मान नहीं करता है। दूल्हा बरेली जिले के एक गांव का था, जबकि दुल्हन कन्नौज जिले की थी। दोनों ही पोस्ट-ग्रेजुएट हैं। शुक्रवार को दुल्हन और उसके परिवार वाले शादी समारोह के लिए बरेली पहुंचे। सब कुछ सही चल रहा था, तभी दूल्हे के कुछ दोस्तों ने दुल्हन को डांस फ्लोर तक खींच लिया, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गरमागरम बहस शुरू हो गई। इसके बाद, शादी को रद्द कर दिया गया और दुल्हन ने घर वापस जाने का फैसला किया। दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के परिवार के खिलाफ दहेज की शिकायत भी दर्ज कराई। दूल्हे के परिवार द्वारा 6.5 लाख रुपए का भुगतान करने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। पुलिस ने कहा कि शादी को रद्द कर दिया गया। महिला के परिवार ने दहेज की शिकायत दी थी। कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई क्योंकि यह दो परिवारों के बीच का मुद्दा था। उनके बीच समझौता हो गया। बता दें कि लाख समझाने के बाद भी दुल्हन ने शादी करने से साफ़-साफ़ मन कर दिया.

अन्य खबरे