Breaking News

दो मुंह और चार आंखों वाले को बछड़े को देखकर लोग हुए हैरान

14 Jun, 2021 1238
संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूपी के चंदौली स्थित बरहुली गांव में एक गाय ने दो मुंह, दो कान और चार आंख वाले बछड़े को जन्म दिया। खबर के मुताबिक गाय और उसके अनोखे बछड़े को देखने के लिए गांव के दूर-दराज वाले इलाके से भी लोग देखने के लिए आ गए। लोगों का मानना है कि यह तो चमत्कार हुआ है। जानकारी के मुताबिक बहुरली गांव के रहने वाले अरविंद यादव के घर में ऐसा अनोखा बछड़ा हुआ, जो अभी बिल्कुल स्वस्थ है। अरविंद ने बताया कि जब रविवार को गाय ने बछड़े को जन्म दिया तो उनका परिवार बिल्कुल हैरान रह गया। घर के सदस्यों ने देखा कि बछड़े के दो सिर हैं और चार आंखें। यह बेहद चौंकाने वाला था। लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं। हालांकि, चंदौली के ही मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी ने बताया कि यह कोई दैवीय चमत्कार नहीं, बल्कि गर्भ में कभी-कभी भ्रूण विकसित होने के दौरान कोशिकाएं कई भागों में बंटती है और अतिरिक्त विकास होने के चलते ऐसा हो जाता है। इसी वजह से बछड़े के दो सिर हैं। इसके बावजूद इस बछड़े को देखने के लिए लोगों का आना जाना जारी है।

अन्य खबरे