Breaking News

जैश के ऑडियो में मसूद अज़हर ज़िंदा

07 Mar, 2019 1414

संवाददाता/in24 न्यूज़.    

जैश-ए-मोहम्मद की ओर से जारी एक ऑडियो क्लिप में बताया गया है कि उनका सरगना मौलाना मसूद अजहर जिंदा है. जैश ने मसूद से जुड़ा एक नया ऑडियो जारी किया गया है. इस ऑडियो में आतंकी मसूद अजहर की लिखी हुई स्‍टेटमेंट को उसके प्रवक्‍ता सैफुल्‍लाह ने पढ़ा है. एक खबर के मुताबिक, इस ऑडियो में आतंकी मसूद अजहर की ओर से स्‍टेटमेंट जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है, 'मैं अभी जिंदा हूं. पूरी दुनिया में मेरे मरने की खबर चल रही है. मालूम नहीं जब ये ऑडियो आप तक पहुंचेगा पता नहीं मैं उस वक्‍त तक जिंदा रहूंगा या नहीं.' पिछले काफी समय से जैश-ए-मोहम्‍मद हर बुधवार को एक ऑडियो जारी करता है. इस बार भी आतंकी संगठन की ओर एक ऑडियो जारी किया गया है. इस ऑडियो को जैश के प्रवक्‍ता सैफुल्‍लाह ने जारी किया है.मसूद अजहर की ओर से इस स्टेटमेंट में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी चेताया गया है. इसमें कहा गया है, 'हुक्मरानों को चाहिए कि वो जिस तरह से लिबरल्स को झेल रहे हैं वैसे ही अल्लाह ताला के वफादारों को भी बर्दाश्त करें. जो आलमी मुल्क दबाव डाल रहे हैं उन्हे बताएं कि हमारा मुल्क हॉलीवुड या बॉलीवुड का स्टूडियो नहीं है कि तुम्हे यहां सिर्फ लिबरल्स नजर आएं. यहां हर तरह के लोग नजर आएंगे.'

अन्य खबरे