Breaking News

गरीबी हटाओ अब सिर्फ नारा नहीं, भारत में आ रही मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां : मुर्मू

31 Jan, 2023 711

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बजट सत्र (budget session) से पहले संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने आज कहा कि सरकार देश के छोटे किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार 11 करोड़ छोटे किसानों को सशक्त करने में जुटी हुई है। पीएम किसान योजना के तहत छोटे किसानों को अब तक 2.25 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। इनमें तीन करोड़ महिला लाभार्थी हैं जिन्हें 54 हजार करोड़ रुपये की मदद दी गई है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि किसानों की आर्थिक मदद के लिए किसान क्रेडिट कार्ड का कवरेज बढ़ाया गया है। इसका लाभ पशुपालकों और मत्स्यपालकों को भी दिया गया है। किसानों के लिए किसान उत्पादक संगठन कर भी गठन किया गया है। इसके साथ ही फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ाया गया है।उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया अभियान (Made in India campaign) और आत्मनिर्भर भारत अभियान (self-reliant India campaign) की सफलता का लाभ देश को मिलना शुरू हो चुका है। आज भारत में मैन्युफैक्चरिंग की अपनी कैपेसिटी भी बढ़ रही है और दुनिया भर से भी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां भारत आ रही हैं। सरकार की नई पहल के परिणामस्वरूप हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया है। मुझे गर्व है कि हमारी सेना में आज INS विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर भी शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन राशन कार्ड के जरिए गरीबों को कहीं भी राशन मिल पा रहा है। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर को क्रांतिकारी बताते हुए मुर्मू ने कहा कि इससे लोगों तक पूरी रकम सीधे तौर पर पहुंच रही है। गरीबों को इस तरीके से लाभ देकर ही भारत करोड़ों लोगों को कोरोना काल में गरीबी रेखा के नीचे जाने से बचा पाया है। आज मतदाता चाहता है कि शॉर्ट कट वाली योजनाओं से बचा जाए। गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया है बल्कि उसके खात्मे के लिए प्रयास हो रहे हैं। गरीबी का एक बड़ा कारण बीमारी होती है। इस संकट से दूर करने के लिए आयुष्मान भारत जैसी योजना शुरू की गई है। इस स्कीम से देश के 25 करोड़ परिवारों को लाभ मिल रहा है। बता दें कि जल्द ही बजट के माध्यम से देश को कई नए सौगात मिलने वाले हैं।

अन्य खबरे