Breaking News

पीएम केयर्स फंड में राधे मां ने दिए दस लाख

03 Apr, 2020 1119

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

आज कोरोना को मात देने में समाज का हर वर्ग सामने आ रहा है. हमेशा लोगों और ज़रूरतमंदों की मदद करनेवाली राधे मां ने भी संकट की इस घडी में अपनी तरफ से मदद का हाथ बढ़ाया है. बता दें कि राधे मां चैरिटेबल सोसायटी की तरफ से राधे मां द्वारा दस लाख रुपए का दान पीएम केयर्स फंड में किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 को लेकर जो निर्देश सरकार की तरफ से जारी हुए हैं उसका वे गंभीरता और धैर्य के साथ पालन करें. साथ ही राधे मां ने यह भी कहा कि इस खतरनाक कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही बचाव का कारगर तरीका है।

अन्य खबरे