Breaking News

देश में एक दिन में कोरोना का नया आंकड़ा 75 हज़ार

28 Aug, 2020 809

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना का संक्रमण में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. भारत ने एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 75 हज़ार नए मामले के अपने ही रिकॉर्ड को शुक्रवार को तोड़ दिया। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 77,266 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो अब तक के एक दिन में रिकॉर्ड किए गए मामलों में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ भारत में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 33,87,500 तक पहुंच गया है जबकि मरने वालों की संख्या 61,529 तक पहुंच गई है, जिनमें से 1,057 की मौत बीते 24 घंटे में हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पिछले तीन हफ्तों से दुनिया में हर दिन के हिसाब से सर्वाधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। निरंतर रोगियों की संख्या में इस कदर वृद्धि किसी और देश में नजर नहीं आ रही है। बता दें कि कोरोना की वजह से आज भी लॉकडाउन का सामना करना पड़ रहा है.

अन्य खबरे