केमिकल कंपनी में आग लगने से पुणे में एक की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
केमिकल कंपनी में आग लगने से पुणे में एक की मौत हुई है। पुणे के नांदेड़ फाटा में भाऊ इंडस्ट्रियल एस्टेट की एक कंपनी में भीषण आग लग गई जिसमें कुछ मजदूर फंस गए। जवानों को पहला शव मिल गया है। इस घटना से जबरदस्त हड़कंप मच गया है। केमिकल होने के कारण एक के बाद एक धमाका हो रहा है। नांदेड़ फाटा में यहां बड़ी कंपनियां हैं। कंपनी में सुबह आग लग गई। इसकी जानकारी दमकल को दी गई। पुणे और पीएमआरडीए फायर ब्रिगेड,दमकल की 8 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं। धमाका इसलिए हो रहा है क्योंकि कंपनी में बडे पैमाने पर केमिकल हैं। इसलिए आग बड़े पैमाने पर लगी है। कंपनी में कुछ कामकाजी महिलाओं के शामिल होने की बात कही गई है। दमकलकर्मियों ने जांच शुरू कर दी है। उसी समय एक शव मिला है। इससे भारी हड़कंप मच गया है। कुछ और कर्मचारियों की मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है। ऐसे ही कुछ महिने पहले मुलशी के एक केमिकल्स कंपनी में भीषण आग लगी थी जिसमें 18 लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। आगे की पूरी जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि और कितना नुकसान हुआ है।