पुंछ के भूस्खलन में गई मां-बेटी की जान
04 Nov, 2022
702
<p style="text-align: justify;">संवाददाता/in24 न्यूज़।<br /> जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में कुदरत का कहर देखने को मिला है। आज पुंछ (Poonch) जिले में भूस्खलन से एक घर ढह गया, जिसमें मां-बेटी की जान चली गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।पुलिस ने बताया कि इस क्षेत्र में आज सुबह मोहम्मद लतीफ का कंक्रीट का घर भूस्खलन की चपेट में आने ढह गया, जिसमें मां, पुत्री की दबकर मौत हो गई, जबकि लतीफ घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में नसीम अख्तर (40) और उसकी पुत्री रुबीना कौसर (12) की मौत हो गई है। पुलिस और सेना की टीम ने अन्य घायलों को निकालकर, राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया। आगे की करवाई जारी है।</p>