आईपीएस रवि सिन्हा बने खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख
19 Jun, 2023
1069
संजय मिश्रा/in24न्यूज़
छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि आईपीएस रवि सिन्हा 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे. कार्मिक मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख सामंत गोयल है.
कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 2 साल के कार्यकाल के लिए आईपीएस रवि सिन्हा को रॉ प्रमुख के रूप में नियुक्ति की प्रक्रिया को मंजूरी दी. आपको बता दें कि रवि सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है. सामंत कुमार गोयल अपना कार्यकाल 30 जून 2023 को पूरा करने जा रहे हैं.