Breaking News

बोइसर केमिकल प्लांट में लगी आग, एक की मौत

21 Apr, 2022 657

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पालघर के बोइसर इलाके में आज सुबह एक केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई है। इस आग की वजह से इलाके में धमाकों की आवाज सुनाई पड़ रही है। यह कंपनी पालघर जिले के बोईसर स्थित तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद है। फिलहाल दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू है। बता दें कि इस इलाके में अक्सर इसी प्रकार से कंपनियों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस आग में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक आग में फंस गया था। वह कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर था। आग की यह घटना सुबह दस बजे की है। आग के दौरान आसपास की कंपनियों के वर्कर्स को भी बाहर निकाला गया था। बता दें कि बोइसर मुंबई से सटा हुआ इलाका है। 

अन्य खबरे