Breaking News

भागलपुर के एक कॉलेज में लड़कियों को बाल खोलने और सेल्फी की मनाही

22 Aug, 2021 1712

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ऐतिहासिक और पौराणिक मामले में बिहार का स्थान सबसे अलग है। मगर बदलते समय के साथ आज के दौर में महिलाओं के प्रति बिहार के एक महिला कालेज में लागू हुए ड्रेस कोड को लेकर घमासान शुरू हो गया है। यहां छात्राओं के लहराते और खुले बालों पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, कालेज परिसर में सेल्फी लेने पर बवाल खड़ा हो रहा है। जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले के महिला कॉलेज सुंदरवती महिला महाविद्यालय में नए ड्रेस कोड जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत अब छात्राओं को बाल लहराने और खुले छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस ड्रेस कोड का कुछ छात्राओं ने समर्थन किया है तो वहीं सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े छात्रों ने इसे तुगलकी फरमान बताया है। प्रिंसिपल द्वारा जारी आदेश के तहत अब कालेज परिसर में छात्राओं के सेल्फी लेने पर भी मनाही रहेगी। आदेशों में लिखा गया है कि अगर किसी ने बाल खुले रखे तो उसे कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्राएं खुले लहराते बालों के बदले बालों में एक या दो चोटी बांधकर कॉलेज आएं। नए सेशन में रायल ब्लू कुर्ती, सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा, सफेद मौजा, काला जूता और बालों में दो या एक चोटी जबकि सर्दियों में रायल ब्लू ब्लेजर और कार्डिगन पहनना अब अनिवार्य कर दिया है। सुंदरवती महिला महाविद्यालय (एसएम कालेज) की कमेटी ने यह निर्णय लिया था। कालेज में करीब 1500 छात्राएं पढ़ती हैं। इस निर्णय से छात्राओं में रोष है।

अन्य खबरे