Breaking News

भिवंडी में फिर लगी आग, 17 गोदामों में रखे भंगार के सामान जल कर हुए राख

10 Feb, 2022 851
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
 
 
मुंबई (mumbai) से सटे ठाणे (thane) जिले के अंतर्गत आने वाले भिवंडी (bhiwandi) शहर में इन दिनों आग (fire) लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी कड़ी में भिवंडी शहर के अंतर्गत आने वाले गायत्री नगर में इस समय हड़कंप मच गया, जब एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई.  देखते ही देखते आग इतनी उग्र हो गई कि अगल बगल में स्थित गोदाम भी एक के बाद एक सभी आग की चपेट में आते चले गए. भिवंडी के गायत्री नगर इलाके में स्थित फातिमा नगर में लगी भीषण आग से उठने वाले धुएं के गुबार से पूरा इलाका सराबोर हो उठा. शुरुआती दौर में आसपास के लोगों ने पानी के सहारे इसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन भीषणता से ये आग फैलती गयी उससे आसपास के लगभग कई गोदाम आग की चपेट में आ गए. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर भिवंडी दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची और कई वॉटर टैंकर पहुँच गए. जिसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया. रात के समय लगी इस भीषण आग से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ. जब तक इस भीषण आग पर काबू पाया जाता तब तक 17 गोदामों में रखे भंगार पूरी तरह से जल कर राख हो गए. आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्क्त के बाद इस भीषण आग पर काबू पाया। हालांकि आग कैसे लगी, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है. सबसे ज्यादा गनीमत इस बात की रही कि, इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई, सिर्फ गोदाम में रखे सामानों को ही नुकसान हुआ है. दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह शांत कर दिया, जिसके बाद कूलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई. फिलहाल आग कैसे लगी, इसकी जांच जारी है.

अन्य खबरे