मंच पर अपमान से आहत होकर अधिकारी ने फांसी लगा ली
06 Sep, 2019
1244
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हर कोई अपनी ज़िंदगी में सम्मान पाना चाहता है, मगर जब अपमान हो जाये तो कई बार इंसान उसे बर्दाश्त नहीं कर पाता. गौरतलब है कि यूपी के लखीमपुर खीरी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो आपके दिल को दहला देगी. यहां एक ग्राम विकास अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्राम विकास अधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन के नेता और दो ग्राम प्रधानों के दबाव तथा उत्पीड़न के चलते अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. त्रिवेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी जिले के कुम्भी गांव में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे. वह मऊ जिले के रहने वाले थे. त्रिवेंद्र कुमार का मरने से पहले का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश कुमार सिंह और श्यामू शुक्ला ने उनको मंच पर बुलाकर काफी अपमानित किया था.