Breaking News

महाराष्ट्र में 20 दिन की बच्ची कोरोना पॉजिटिव

30 Apr, 2020 941

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस कितना खतरनाक है यह इसी से समझा जा सकता है कि ये किसी को भी अपनी चपेट में ले लेता हैं. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस लगातार अपना असर बढ़ाता जा रहा है. बड़े-छोटे का भेदभाव किए बिना हर किसी को अपनी चपेट में रहा है। राज्य में अब सिर्फ 20 दिन की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है। ठाणे जिले के चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि कल्याण में 20 दिन की एक बच्ची को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।अधिकारियों के अनुसार बच्ची के साथ छह अन्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पूरे इलाके में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 162 हो गई है, जबकि जिलेभर में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य खबरे