Breaking News

राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन

25 Nov, 2020 805
संवाददाता/in24 न्यूज़।
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल बुधवार की सुबह 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया.एक महीने पहले ही अहमद पटेल कोरोना की चपेट में आए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार खराब होती चली गयी. अहमद पटेल ने गुंडगाव के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस। अहमद पटेल के बेटे फैज़ल पटेल ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे अहमद पटेल का निधन हो गया.आपको बता दे कि  कांग्रेस नेता लंबे वक्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे.अहमद पटेल को गुजरात के भरूच स्थित उनके पैतृक गांव पीरामन में ही गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.कांग्रेस नेता के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि वे बेहद दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहे हैं. फैजल पटेल ने कहा कि 25 तारीख को सुबह 3.30 पर उनके पिता का निधन हो गया. फैसल पटेल ने कहा कि लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी समेत कई बड़े नेताओं ने दुःख जताया है.

अन्य खबरे