महाराष्ट्र सरकार ने 31 जुलाई तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि
29 Jun, 2020
1035
संवाददाता/in24 न्यूज़. कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव अजोय मेहता द्वारा कोरोना की महामारी को देखते हुए नगर पालिकाओं के आयुक्तों द्वारा गैर-आवश्यक गतिविधियों पर प्रतिबंधों को लागू करने का निर्देश दिए जा सकते हैं. जिस तरह लगातार कोरोना संक्रमितों का मामला सामने आ रहा है उसे देखते हुए ही महाराष्ट्र सरकार ने एहतियातन इस तरह का कदम उठाया है.