Breaking News

26 अप्रैल को मोदी भरेंगे नामांकन

25 Apr, 2019 1127
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर उनके साथ जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित राजग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा ने बताया कि शरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रकाश सिंह बादल और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान भी प्रधानमंत्री के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 11 बजकर 30 मिनट पर होगी। बुधवार को पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नामांकन से एक दिन पहले मोदी वाराणसी में एक ‘बड़ा रोड शो’करेंगे। यह रोड शो पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा स्थल से शुरू होगी और दशाश्वमेध घाट पर खत्म होगी।  

अन्य खबरे