Breaking News

मुंबई और उपनगरीय इलाकों में बारिश और जलभराव से जनजीवन और यातायात प्रभावित

10 Jun, 2018 2230
 
संवाददाता /in24 न्यूज़ 
 
मुंबई में मानसून पहली बारिश ने ही बीएमसी के दावों को खोखला साबित कर दिया है, बीएमसी का कहना था, कि उन्होंने मुंबई के नालों से 70 प्रतिशत कचरा साफ़ कर दिया है। हालांकि अब यह कहना मुश्किल होगा की बीएमसी का यह दावा सही है। क्योंकि बारिश के कारण आम आदमी की मुश्किल बढ़ गई है।  हालात ऐसे हो गए हैं कि सड़कों पर पानी भर गया है, वाहन रेंग-रेंग कर चलने पर मजबूर हैं, तो वहीं रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रखी हैं। साइकिल और पद्यात्रा करने वालो का हाल तो और बुरा है। 
 
खराब मौसम के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ, दो उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया है। महानगर में बीते 24 घंटे में कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई, ठाणे जिले में वर्षाजन्य हादसों में दो की मौत हो गई। मौसम विभाग अनुमान सच साबित होता नजर आ रहा है। दरअसल, मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के उत्तरी तटीय क्षेत्र में 9 से 12 जून तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था, साथ ही शनिवार को मानसून के मुंबई में दस्तक देने की भी संभावना जताई थी। 

अन्य खबरे