मुंबई पर पड़ेगा वायु का साइड इफेक्ट
14 Jun, 2019
1210
संवाददाता/in24 न्यूज़.
वायु ने अपने संकट का बखूबी एहसास कराया है. पहले मुंबई पर जो खतरा था वह तलकर गुजरात की तरफ चला गया, मगर अब आशंका है कि वायु का साइड इफेक्ट मुंबई पर फिर से पर सकता है. गौरतलब है कि चक्रवात वायु ने ओमान का रुख करने से पहले भले ही गुजरात के अछूता छोड़ दिया है लेकिन राज्य के तटवर्ती इलाकों में अभी भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों ने यहां बताया कि हालांकि तूफान का केंद्र यहां से दूर चला गया है, लेकिन चक्रवात के बाहरी दायरे का तटवर्ती क्षेत्रों पर प्रभाव अभी भी होगा। राज्य प्रशासन तटवर्ती क्षेत्रों के निचले इलाकों में रहने वाले करीब तीन लाख लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर ले जा चुका है।