मुश्किल में ममता के आईपीएस राजीव
26 May, 2019
1248
संवाददाता/in24 न्यूज़.
ममता बनर्जी के साथ जिस तरह आईपीएस और कमिश्नर राजीव कुमार मुश्किल में है क्योंकि उन्हें लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव खत्म होते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चहेते आईपीएस अधिकारी और कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की मुश्किलें बढ़ रही हैं. एक नए घटनाक्रम में राजीव कुमार के खिलाफ सीबीआई ने लुकऑउट नोटिस जारी किया है. यानी इसके बाद राजीव कुमार के विदेश जाने से पहले सभी एयरपोर्ट अथॉरिटी सीबीआई को सूचना देंगी. 23 मई को जारी किया गया यह नोटिस एक साल तक प्रभावी रहेगा.