Breaking News

शराब के मुद्दे पर सरकारी अधिकारी वाट्सऐप से फंसे

13 Jul, 2019 1161
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

 

सोशल नेटवर्क से एक तरफ फायदा है तो इसका साइड इफेक्ट भी सामने आया है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक सरकारी अधिकारी ने शराब का ऑफर देकर अपने लिए मुसीबत मोल ले ली है. अधिकारी ने ये ऑफर वाट्सऐप के जरिए दिया जिसके बाद उन्हें सस्पेंड करने का आदेश दे दिया गया है. अधिकारी का नाम किशोर देशमुख बताया जा रहा है जो बतौर सेनेटरी अधिकारी काम करता है. बताया जा रहा है कि देशमुख ने कर्मचारियों को वाट्सऐप पर मैसेज किया था जिसमें फ्री शराब देने की बात कही गई थी. बताया जा रहा है कि ये ऑफर देशमुख ने पेड़ लगाने के लिए इनाम के तौर पर दिया था. खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र प्रशासन ने कॉर्पोरेशन को पौधे लगाने का आदेश दिया था. ऐसे में देशमुख ने इस काम को पूरा करने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला. देशमुख ने अपने कर्मचारिय़ों को मैसेज भेज दिया, 'पेड़ लगाओ, शराब की बोतल फ्री पाओ'. 

अन्य खबरे