सात राज्यों में पांच बजे तक 51.14 फ़ीसदी मतदान
06 May, 2019
1240
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 7 राज्यों में सोमवार की शाम पांच बजे तक 51.14 फीसदी मतदान हुआ. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के लिए वोटिंग जारी है। शाम 5 बजे तक 51.14% वोटिंग हुई है। सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत 18.11% रहा। आज सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन 51 सीटों पर कुल 674 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पांचवें चरण के लिए 10 अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई थी। इस चरण में यूपी की सबसे ज्यादा-14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर-2, झारखंड-4, मध्य प्रदेश-7, राजस्थान-12, और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर वोटिंग है।