राहुल गांधी का तीन दिवसीय केरल दौरा,वायनाड की जनता का किया आभार
संवाददाता/in24 न्यूज़।
लोकभसा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद जहां लगातार मंथन का दौर शुरू है वहीं अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर वायनाड गए बतौर सांसद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दौरे के दूसरे दिन रोड शो के दौरान कहा कि उनकी पार्टी का दरवाजा वायनाड के हर नागरिक के लिए खुला हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड के कलपेट्टा में रोड शो शुरू करते हुए कहा- “हालांकि, मैं कांग्रेस पार्टी से आता हूं लेकिन हमारे दरवाजे वायनाड के हर नागरिक के लिए खुले रहेंगे। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस आयु के हैं, वे कहां से आते हैं या फिर उनकी क्या विचारधारा है।” लोकसभा चुनाव में मिली भारी हार के बाद सांसद के तौर पर यात्रा के दौरान पहली बार सार्वजनिक तौर पर आए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वह देश को बांटने के लिए ‘घृणा के जहर’ का इस्तेमाल कर रहे है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं के प्रति आभार जताने के लिए तीन दिन की यात्रा पर अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में नफरत फैला रही है। राहुल ने केरल के निलंबर में जनसभा के दौरान कहा कि मौजूदा सरकार देश में नफरत फैला रही है। कांग्रेस जानती है कि नफरत से निपटने का एकमात्र रास्ता प्यार है। हम देश में कमजोरों को केंद्र की नीतियों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि मैं आपका प्रतिनिधित्व करने और बेहतर वायनाड बनाने के लिए तैयार हूं। वायनाड के हर व्यक्ति के लिए मेरे घर के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पार्टी से हैं। आपने मुझे जो समर्थन दिया, वो अद्वितीय है। आप सभी के प्रेम और स्नेह का धन्यवाद, जो आपने मेरे लिए दिखाया।