सिक्किम को मिला पहला एयरपोर्ट
24 Sep, 2018
1676
संवाददाता/in24 न्यूज़.
विकास की बात करनेवाली मोदी सरकार ने अपना कदम बढ़ाते हुए सिक्किम को नया तोहफा दिया है. सिक्किम को राज्य का पहला एयरपोर्ट मिल गया. पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ सर्विस योजना की शुरुआत करने के बाद आज राज्य के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के दौरे पर हैं. एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद रहे.
बता दें कि पीएम मोदी एयरपोर्ट इसके लिए रविवार शाम ही गंगटोक पहुंच गए थे. प्रधानमंत्री एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए सड़क के रास्ते ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. रविवार को सेना के लिबिंग हेलीपैड पर राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने उनका स्वागत किया.
सिक्किम पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने वहां से कई तस्वीरें भी पोस्ट की. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी कई बार कह चुके हैं कि आप देश में जहां भी जाएं तो वहां की खूबसूरती के बारे में लोगों को बताएं.