Breaking News

बीजेपी के अच्छे दिन !

10 Oct, 2017 1439
 
ब्यूरो रिपोर्ट / in24 न्यूज़  
 
महाराष्ट्र में हुए हाल के ग्राम पंचायत चुनावों में दमदार जीत के बाद भारतीय जानता पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात से भी खुशख़बरी आयी है। यहां हुए स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस की सीटें जहां घटकर आधी रह गयी वहीं बीजेपी ने 7 में से 5 सीटें जीत कर अपने नाम कर ली है।
आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र में पहले चरण के चुनावी नतीजों में बीजेपी ने करीब 50 फीसदी सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया। वहीँ दूसरी ओर 7 अक्टूबर को हुए 3,884 ग्राम पंचायत चुनावों में से कुल 2,974 पंचायत के नतीजे मंगलवार को घोषित हुए जिसमें बीजेपी को 1457 सीटों पर जीत हासिल करने में बड़ी कामयाबी मिली।

अन्य खबरे