Breaking News

हजरतगंज चौराहा अब अटल जी के नाम पर

08 Sep, 2018 1829
संवाददाता/in24 न्यूज़. नवाबों के शहर लखनऊ का सबसे प्रमुख हजरतगंज चौराहा अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाएगा। यानी हजरतगंज चौराहा अब अटल चौराहा के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ नगर निगम की बैठक में इस प्रस्ताव पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपनी सहमति के साथ मुहर लगा दी है। गौरतलब है कि 31 अगस्त को लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अटलजी से जुड़े तमाम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। वहीं, लखनऊ के एक प्रमुख चौराहे का नाम अटलजी के नाम पर किए जाने के भी प्रस्ताव आए। इनमें हजरतगंज चौराहे का नाम अटल चौराहा करने का प्रस्ताव सबसे प्रमुख था, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका था। अब यह तय है कि अटल बिहारी वाजपेगी के देश के प्रति योगदान के नाम पर हजरतगंज चौराहा उनके नाम से जाना जाएगा।

अन्य खबरे