Breaking News

छात्राओं ने पेश की देशभक्ति की अनोखी मिशाल

12 Aug, 2022 571

संवाददाता/ in24 न्यूज़। 
आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छेड़ी गई हर घर तिरंगा मुहिम को अब लोगों का समर्थन मिलने लगा है ... हर जाति धर्म और मजहब से जुड़े लोग अब इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इसी कड़ी में मुंबई के अंजुमन ए इस्लाम स्कूल की ओर से स्कूली छात्राओं ने हजारों तिरंगा तैयार किया है और घर-घर तिरंगा पहुंच सके इसके लिए भी वो लगातार प्रयासरत हैं. दक्षिण मुंबई के अंतर्गत आने वाले नागपाड़ा इलाके में स्थित है अंजुमन इस्लाम स्कूल, जो बेहद पुराना स्कूल माना जाता है. यहां तिरंगा तैयार करने के लिए स्कूली छात्राओं ने सिलाई मशीन का इस्तेमाल किया।यह छात्राएं अपने माता पिता के कहने पर सिलाई सीखने के साथ-साथ रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं छात्राओं के भीतर देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा है.  

अन्य खबरे