Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

मछलियों के जाल में खुद फंसने से हुई मछुआरे की मौत

31 Jul, 2021 1308

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मछुआरे अक्सर मछलियों को पकड़ने के लिए जाल फेंकते हैं, ताकि वे फंस सकें और मछुआरे का घर बार चल सके! मगर छतीसगढ़ में एक एक मछुआरे को जाल फेंकना इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकराकट्टा के पास नदी में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में खुद मछुआरा फंस गया और उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक़ बिरगुड़ी हर्रापारा निवासी प्रकाश कुंजाम (20) कल बोकराकट्टा के पास नदी में मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने तलाश की। युवक का कहीं पता नहीं चल पाया। आज सुबह गांव के लोगों ने नदी में एक युवक की लाश देखी, जिसकी सूचना सिहावा पुलिस को दी गई। शुरुआती जांच में पता चला कि मछली पकड़ने के लिए डाले गए खुद के जाल में फंसकर प्रकाश की मौत हो गई। प्रकाश के घर में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 

अन्य खबरे