Breaking News

मुंबई के फोर्ट एरिया की बिल्डिंग में आग, 2 दमकलकर्मी घायल

09 Jun, 2018 1976
 
संवाददाता /in24 न्यूज़ \
 
पिछले एक हफ्ते में दक्षिण मुंबई में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। मुबंई के फोर्ट एरिया में शनिवार की सुबह तड़के 4:30 बजे एक बिल्डिंग में खतरनाक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि आग पे काबू पाने के लिए दमकल विभाग को मदद के लिये बुलाना पड़ा। दमकल विभाग की 18 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिये मौके पर पहुंचीं। इस घटना में दमकल विभाग के दो कर्मचारी भी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
 
बताया जा रहा है कि आग कोठारी मेंशन नाम की छह मंजिला इमारत में लगी थी। हालांकि यह राहत की बात है कि जिस समय बिल्डिंग में आग लगी थी, उस समय बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। दमकल अधिकारियों का कहना है कि पहले आग लेवल 3 लेबल की थी जो बाद में 4 लेबल की हो गई। आग पर काबू पाने के लिए 16 फायर इंजन, 11 टैंकर और 150 दमकल कर्मचारियों को तैनात किया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। आग लगने की वजह की जांच जारी है. 

अन्य खबरे