Breaking News

ओसी अभय योजना" को मिली मंजूरी, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के नेतृत्व वाली समिति को मिली सफलता

11 Jul, 2026 106

संवाददाता /in24न्यूज़  

   मुंबई में घर खरीदने वालों और जिन्होंने घर ख़रीदा है उनके के लिए बड़ी खुशखबरी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानि बीएमसी की स्थायी समिति ने ओसी अभय योजना को हरी झंडी दे दी है। महानगर मुंबई की वर्षों से आक्यूपेशन प्रमाण पत्र (ओसी) विहीन हजारों इमारतों के निवासियों के लिए राहत की खबर है। इस फैसले के बाद ओसी विहीन इमारतों के निवासियों ने भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी का आभार व्यक्त किया है जिनके प्रयासों से  इसमें बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि ओसी के मुद्दे पर संघर्ष की शुरुआत ताड़देव स्थित वेलिंगटन सोसायटी से हुई थी। करीब एक वर्ष पहले ओसी न होने के कारण अदालत ने वेलिंगटन सोसायटी को खाली करने का आदेश दे दिया था। इसके बाद जनसेवक गोपाल शेट्टी इस मुद्दे को लेकर सक्रिय हुए और प्रभावित निवासियों की आवाज सरकार तथा प्रशासन तक पहुंचाने का उन्होंने बीड़ा उठाया। इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए मुम्बई भाजपा के अध्यक्ष अमीत साटम के मार्गदर्शन में एक 'ओसी अभ्यास समिति' का गठन किया गया।         

      जनसेवक गोपाल शेट्टी की अगुवाई में बनी इस छह सदस्यीय समिति ने ओसी से जुड़े सभी कानूनी, तकनिकी और प्रशासनिक पहलुओं का अध्ययन करके राज्य सरकार और बीएमसी के समक्ष विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया और अंततः इसमें सफलता हासिल हुई और समिति के लगातार प्रयासों का पॉजिटिव परिणाम अब सामने आया है। बीएमसी की स्थायी समिति ने ओसी अभय योजना को मंजूरी दे दी है, जिससे मुंबई की हजारों ओसी विहीन इमारतों के निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ओसी अभय योजना को मंजूरी मिलने के बाद वेलिंगटन सोसायटी सहित कई ओसी विहीन इमारतों के निवासियों ने गोपाल शेट्टी का आभार व्यक्त किया है और इसे उनके लंबे संघर्ष की महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

अन्य खबरे