tardeo fire : मृतकों की संख्या बढ़ कर हुई 9
संवाददाता/ in24 न्यूज़
मुंबई के (mumbai) ताड़देव (tardeo) इलाके में 22 जनवरी को लगी आग मामले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. घटना के समय इस आग में कुल 6 लोगों की जान गयी थी, लेकिन अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9 हो गया है, जबकि 5 लोग अभी भी गंभीर बताए जा रहे हैं, तो वहीं 13 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया.
आपको बता दें कि इस आग में कुल 21 लोग घायल हुए थे. यह आग मुंबई के ताड़देव में स्थित एक हाईराइज कमला बिल्डिंग (fire in kamla building) में लगी थी. आग की भयावहता को देखते हुए बीएमसी (BMC) ने इसे लेवल थ्री की आग घोषित किया था. इस आग को लेकर मुंबई फायर ब्रिगेड चीफ हेमंत परब ने बताया कि मुंबई में काफी हाईराइज इमारतें हैं. लेकिन फायर ब्रिगेड की सीढ़ियां 30 फ्लोर तक पहुंचने में सक्षम हैं, जबकि सेफ्टी नॉर्म्स को देखते हुए ऊंची बिल्डिंग को बनाने की मंजूरी प्रशासन द्वारा दी जाती है. उन्होंने ये भी कहा कि बिल्डिंगों में फायर सेफ्टी यंत्र लगाए तो जाते हैं, लेकिन उसका मेंटेनेंस नहीं किया जाता और मेंटेनेंस ना होने के कारण समय पर यंत्र नहीं चल पाते।
परब ने आग लगने का कारण सोसायटी में रहने वाले लोगों की लापरवाही बताया और साथ ही यह भी कहा कि समय पर लोगों को फायर सेफ्टी सिस्टम का ऑडिट चाहिए।