Breaking News

अगले महीने फ़्रांस में शादी करेंगे रणवीर और आलिया

24 Oct, 2019 1154

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बॉलीवुड में अगले महीने एक और बड़ी शादी होने जा रही है. गौरतलब है कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शादी की खबरें आजकल सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों की शादी के कार्ड की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं जिसके मुताबिक 22 जनवरी 2020 को उमेद भवन पैलेस में इनकी शादी का समारोह होगा. हालांकि बाद में पता चला कि वो कार्ड फेक था. लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल नवंबर में शादी करने जा रहे हैं.  एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणबीर जल्द ही नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. खबर है कि ये कपल फ्रांस में शादी करेगा. रिपोर्टस के मुताबिक उनकी शादी के लिए शेफ ऋतु डालमिया को केटरिंग के अरेंजमेंट के लिए अप्रोच किया गया है. बता दें कि शेफ ऋतु डालमिया ने ही अनुष्का-विराट की शादी में भी सर्विस प्रोवाइड कराई थी.   

अन्य खबरे