Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अफ्रीकी देशों से पिछले 15 दिन में मुंबई आए 1000 यात्री

30 Nov, 2021 1087

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

कोरोना वायरस (coronavirus) के खतरनाक वायरस ओमिक्रोन (omicron) की चिंताओं के बीच खबर है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (mumbai) में पिछले 15 दिन में अफ्रीकी देशों से करीब 1000 यात्री आए हैं. इन देशों में ऐसे देश शामिल हैं जहां कोरोना वायरस के नए स्वरूप तथा अधिक संक्रामक ‘ओमीक्रोन’ के मामले सामने आ रहे हैं।

इस मुद्दे पर बात करते हुए बीएमसी (bmc) के अतिरिक्त नगरपालिका आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि, अभी तक जिन 466 यात्रियों की सूची मिली है, उनमें से कम से कम 100 की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

उन्होंने कहा, "जिन 466 यात्रियों में से 100 के नमूने लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट जल्द ही आएगी। उसके बाद ही उनके संक्रमित होने या ना होने का पता चल पाएगा। अगर वे संक्रमित नहीं होंगे तो कोई चिंता की बात नहीं, लेकिन संक्रमित लोगों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। साथ ही ओमीक्रोन का तुरंत पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ के सुझाव के तहत एस-जीन संबंधी जांच की जाएगी।"

काकानी ने आगे कहा, संक्रमित पाए जाने वाले सभी यात्रियों को महानगरपालिका के संस्थागत पृथक-वास केन्द्र सेवन हिल्स अस्पताल में रखा जाएगा, चाहे उनमें कोई लक्षण हो या ना हो। 

इसके पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने यह आगाह किया था कि, जिस तरह के सबूत मिल रहे हैं उसके आधार पर वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से विश्व को काफी खतरा है और इसके गंभीर परिणाम सामने सकते हैं। 

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने सदस्य देशों को एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि, नए स्वरूप के बारे में अभी काफी अनिश्चितता बनी हुई है। इस नए स्वरूप का पहला मामला दक्षिणी अफ्रीका में सामने आया था।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.